लखनऊ : (मानवीय सोच) नवरात्रि के शुरू होते ही देश भर में उत्सव का माहौल जारी है. इसी बीच लखनऊ राजभवन में नवरात्रि के पहले ही दिन गरबा महोत्सव मनाया गया. इसमें मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों, कुलपतियों ने भी हिस्सा लिया और जमकर गरबा नृत्य किया. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं और विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बता दें कि इस दौरान गरबा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत ‘मॉडी’ पर सभी ने जमकर गरबा किया. सरकार के मंत्री असीम अरुण, रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल ने प्रधानमंत्री के गीत पर गरबा नृत्य किया तो वहीं ACS राज्यपाल सुधीर एम. बोबडे भी गरबा करते दिखाई दिए. इस दौरान सभी भगवती मां की महिमा में डूबे नजर आ रहे थे.
बता दें कि राजभवन में पहली बार गरबा नाइट का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में अधिकारियों व मंत्रियों के परिवार ने हिस्सा लिया. आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद से एक तरीके से इस नई परंपरा की नींव रखी.
