ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आईएफएस निहारिका सिंह से सात घंटे पूछताछ, निवेशकों के 600 करोड़ हड़पने का है मामला

लखनऊ : (मानवीय सोच) अनी बुलियन घोटाले में भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी (आईएफएस) निहारिका सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सात घंटे पूछताछ की। वो चार बार समन के बाद पूछताछ के लिए पेश हुई थीं जिसके बाद उन्हें मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

निहारिका अनी बुलियन घोटाले के आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी हैं और वर्तमान में इंडोनेशिया के बाली स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में तैनात हैं। इससे पहले के तीन समन में उन्होंने खुद को व्यस्त बताते हुए आने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद ईडी ने चौथा समन भेजकर पेश न होने पर सख्त विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। निहारिका सोमवार सुबह 11.30 बजे राजधानी के अशोक मार्ग स्थित ईडी के कार्यालय में पेश हुईं।

जांच अधिकारियों ने उनसे अनी बुलियन में निवेशकों की रकम के बारे में सवाल किये। साथ ही शेल कंपनियों में भेजी गई रकम और कंपनी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पर भी सवाल पूछे। पूछताछ शाम 6.45 तक चली। सूत्रों के मुताबिक उनका पूरा बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सका है। मंगलवार को ईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी उनसे सवाल करेंगे।

Scroll to Top