ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे में खुलासा : 18 फीसदी बढ़ी शहरी महिलाओं की आय

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) एक साल में महिलाओं की आर्थिक सेहत में अप्रत्याशित बदलाव आया है। पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच ग्रामीण महिलाओं की आय 8,936 रुपये थी जो अप्रैल से जून-23 के बीच 20 हजार से ज्यादा हो गई। इसी अवधि में ग्रामीण पुरुषों की आय 15 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गई। वहीं, शहरों में पुरुषों की आय में कोई खास अंतर नहीं आया लेकिन शहरी महिलाओं की आय 19 हजार से 22 हजार रुपये हो गई। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे में ये तस्वीर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आय में लगातार इजाफा हो रहा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की औसत आय आश्चर्यजनक रूप से ज्यादा हुई है। वहां महिलाओं के लिए रोजगार में इजाफा हुआ है। ग्रामीण महिला श्रम बल भागीदारी दर के मुताबिक वर्ष 2018-19 में यह दर लगभग 20 प्रतिशत थी, जो 2020-21 में बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई। वर्ष 2022-23 में ये दर 53 फीसदी तक पहुंच गई। स्वयं सहायता समूहों में 88 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। एक जिला एक उत्पाद की मांग में आई तेजी का असर गांव में भी दिख रहा है। 

Scroll to Top