कुंडा : (मानवीय सोच) यूपी के बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई (CBI) ने जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम देर रात कुंडा के बलीपुर गांव पहुंची सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दोबारा जांच शुरू की है. जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कुंडा विधायक राजा भैया और उनके साथियों को क्लीन चिट दिए जाने पर सीबीआई को दोबारा जांच करने का आदेश दिया था
इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने कल देर रात घटनास्थल का मुआयना किया बता दें कि मार्च, 2013 में कुंडा के सीओ रहे जियाउल हक को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से मार दिया गया था. वह बलीपुर गांव में प्रधान नन्हे यादव की हत्या के बाद बिगड़ रहे हालात को कंट्रोल करने गए थे. उनको लाठी-डंडे से पीटने के बाद गोलियां भी मारी गई थीं. इस दौरान ही नन्हे यादव के भाई सुरेश यादव की भी गोली लगने से मौत हो गई थी
