लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रस्तावित नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना का स्थान बदला गया है। अब इसका निर्माण इकाना स्टेडियम के गेट नंबर पांच के पास होगा। पहले इसका निर्माण पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्तावित था। 23 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शौर्य संग्रहालय की आधारशिला 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखेंगे।
संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती व उससे संबंधित उपकरण मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पांच हजार साल पहले के युद्ध पोतों एवं जलयानों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी रखा जाएगा।
