उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बांदा में तीन तलाक का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शौहर ने तीसरी बेटी पैदा होने पर नाराज होकर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया तना ही नहीं, दहेज डिमांड करके बीवी को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद पति ने तीन बार ‘तलाक तलाक तलाक’ बोलकर महिला को बेदखल कर दिया महिला ने परेशान होकर पुलिस से मामले की शिकायत की है. पुलिस ने 8 ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है. थाना प्रभारी का कहना है
मामले में जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है मामला पैलानी थाना इलाके का है. जहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2014 में फतेहपुर जिले में हुई थी शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे. अतिरिक्त दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं जिस कारण वह अक्सर मायके में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करती है. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी तीन मासूम बेटियां हैं
