लखनऊ : (मानवीय सोच) त्योहारों के समय में बिजली कटौती व्यापारियों के लिए समस्या का सबब बनती जा रही है। शुक्रवार को नाका स्थित आर्या नगर बाजार में दोपहर बिजली कट गई। बिजली के इंतजार में व्यापारी कई घंटे तक इंतजार करते रहे। उनका इंतजार शाम सात बजे के बाद खत्म हुआ। शाम 7 बजे के बाद बिजली आई। तब जाकर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच कई दुकानदार बिजली कटौती के चलते दुकान बंद कर चले गये। बताया जा रहा है कि दो बजे बिजली कटौती हुई थी।
दरअसल, इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है। जिसके चलते बाजार गुलजार है, लेकिन शुक्रवार को आर्या नगर बाजार में बिजली कटौती होने से बाजार में सन्नाटा पसर गया। खास बात यह है कि इस इलाके में झालरों की दुकाने अधिक हैं। बिना बिजली के झालरों का प्रदर्शन भी नहीं हो पा रहा था। जिससे समस्या और बढ़ती जा रही थी।
