उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में सी.जी. सिटी में देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूमिपूजन और शिलान्यास किया. भूमिपूजन कार्यक्रम में इस दौरान सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे.
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने नौसेना शौर्य संग्रहालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी है. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “सीएम योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में देश के पहले ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सहभागी बन गौरवान्वित हूं. ”
उन्होंने आगे लिखा कि ” सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, सी. जी. सिटी में आदि गंगा मां गोमती के तट पर निर्मित इस संग्रहालय में 34 साल तक भारतीय नौसेना को अपनी सेवाएं दे चुके ‘आईएनएस गोमती’ को मूलस्वरुप में सभी कंपोनेंट्स के साथ संग्रहीत किया जायेगा.”
