
तेलंगाना : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 119 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को 52 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इनमें 12 महिलाओं को टिकट मिला है. बीजेपी ने आठ SC उम्मीदवारों को टिकट दिया है जबकि 6 ST प्रत्याशी भी टिकट लेने में सफल हुए हैं. पार्टी सांसद सोयम बापू राव को बोथ विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि अरविंद धर्मपुरी को कोरात्ला से और बंदी संजय कुमार को करीमनगर से मैदान में उतारा गया है. टी राजा सिंह गोशामहल से चुनाव लड़ेंगे. एटाला राजेंदर हुजूराबाद और गजवेल से चुनाव लड़ेंगे.
