ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अग्नाशय कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए बायोमार्कर विकसित करेगा आईआईटी मद्रास उत्कृष्टता केंद्र

नई दिल्ली  : (मानवीय सोच) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास ने अपनी तरह का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया है जो अग्नाशय के कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए बायोमार्कर विकसित करने के लिए अनुसंधान कर रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  अधिकारियों ने बताया कि ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन कैंसर जीनोमिक्स एंड मॉलिक्यूलर थेरेप्यूटिक्स’ भारत-विशिष्ट कैंसर जीनोम डेटाबेस विकसित करने में मदद करेगा, जो कैंसर का शीघ्र पता लगाने और दवा के असर का अध्ययन करने के लिए अहम है। अग्नाशय कैंसर (पीडीएसी) दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा प्रमुख कारण है और एक दशक में इसके दूसरा बड़ा कारण बन जाने की आशंका है। 

कैंसर के मामलों की दर अत्यधिक होने के कारण अधिकतर दवा कंपनियां विशिष्ट उपचारों के लिए बायोमार्कर स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय-विशिष्ट कैंसर जीनोम (अनुक्रम) डेटा की तलाश कर रही हैं। फिलहाल भारतीय जनसंख्या-विशिष्ट कैंसर जीनोम डेटा उपलब्ध नहीं है और सभी अध्ययन पश्चिमी आबादी से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं, इसलिए जीनोमिक विषमता के कारण पश्चिमी समाजों की तुलना में भारत में कैंसर पीड़ित लोगों के जीवित रहने की दर बहुत कम है। 

Scroll to Top