नई दिल्ली : (मानवीय सोच) मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना दबाव अब चक्रवाती तूफान तेज के रूप में बदल गया है. इसको लेकर आईएमडी (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बन गया है. अगले 24 घंटों के दौरान (22 अक्टूबर की शाम तक) इसके भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास अल ग़ैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करेगा.
