बरेली : (मानवीय सोच) प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किप्स ऑटो सर्विस के सेल्स मैनेजर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक किप्स ऑटो सर्विस के पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों को लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट हुआ माल बरामद हुआ है। एक आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हार्टमैन पुल पर किप्स ऑटो सर्विस के सेल्स मैनेजर दीपक जोशी के साथ लूट की घटना हुई थी। ऑफिस से लौटते वक्त दीपक की बाइक के सामने दो बाइक लगाकर बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया था, जिसमें एक लाख दस हजार रुपए थे। घटना की रिपोर्ट प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने सोमवार दोपहर बाद इस घटना का खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि यह आरोपी मोहित यादव अभी फरार है।
