गोरखपुर : (मानवीय सोच) गोरखपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयदशमी शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर के लिए निकले। गोरखपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम हैं। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम व बुनकर समाज) के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी विजयदशमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने वाहन पर सवार हुए। तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर के लिए निकल गई।
