ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# संजय सिंह के जेल जाने के बाद निष्क्रिय हुआ संगठन

लखनऊ : (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव से पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव पर ही भरोसा जताया है। लेकिन पदाधिकारियों के सामने करीब डेढ़ साल से प्रदेश में निष्क्रिय पड़े संगठन को फिर से तैयार करना बड़ी चुनौती है। लंबे समय से प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन भंग होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी है, ऐसे में उनमें जोश भरकर चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराना चुनौतीपूर्ण होगा।

आप का प्रदेश संगठन जुलाई 2022 से भंग चल रहा है। लेकिन प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यक्रम कर रहे थे। हाल में उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने पहले के पदाधिकारियों पर ही भरोसा दिखाया है। पर संजय सिंह की गैरमौजूदगी के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारी को गति देना बड़ी चुनौती होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व महासचिव दिनेश पटेल को चुनाव के लिहाज से जमीनी स्तर तक संगठन तैयार करना होगा। एक तरफ जहां सभी पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी हैं, वहां अभी पार्टी को प्रदेश में पहले पदाधिकारी चुनने और फिर चुनावी प्रक्रिया को गति देनी है।

Scroll to Top