# यूपी में एक हजार करोड़ की लागत से बनेगा बल्क ड्रग पार्क

लखनऊ : (मानवीय सोच) फार्मा इंडस्ट्री का हब बनाने के लिए प्रदेश सरकार कई तरह की रियायतें दे रही है। फार्मा पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है। इसी के तहत ललितपुर में दो हजार एकड़ में बल्क ड्रग पार्क बनाया जा रहा है। यहां 60 से 70 यूनिट की स्थापना की जाएगी, जो 452 दवाएं और 23 की स्टार्टिंग मैटेरियल तैयार करेंगी।

ललितपुर के फार्मा पार्क में इंडस्ट्री को कुल 94 प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 50 एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक के प्लाट होंगे। इसमें 50 एकड़ के तीन, 30 एकड़ के पांच, 20 एकड़ के आठ, 15 एकड़ के पंद्रह, 10 एकड़ के बीस और 5 एकड़ 43 प्लॉट शामिल हैं। फार्मा पार्क के 53 प्रतिशत हिस्से में इकाइयां और शेष हिस्से में अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

फार्मा पार्क में बिजली सप्लाई दो साल में 61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 43 किलोमीटर में 220 केवी ट्रांसमिशन की लाइन बिछाई जाएगी। वहीं जामनी नदी पर 60 करोड़ लागत से पंपिंग स्टेशन के साथ चेक डैम रिजर्व वायर बनाया जाएगा। साथ ही 50 करोड़ से ललितपुर एयरपोर्ट काे अपग्रेट किया जाएगा।