ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रवि किशन ने पूरी की अयोध्या के श्रीराम गाने की शूटिंग

मुंबई : (मानवीय सोच) भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सांसद रवि किशन ने अयोध्या के श्रीराम गाना की शूटिंग पूरी कर ली है। फ़िल्म निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा के मौंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए वीडियो सॉन्ग अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग कर रवि किशन काफी प्रसन्न दिखे। गोरखपुर के राजघाट में इस वीडियो सॉन्ग का बड़े स्तर पर फिल्मांकन किया गया , जिसमे नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता के निर्देशन में रवि किशन के साथ 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर ने प्रस्तुति दी।

रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मज़ा आया। रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी प्रकार के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं । निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वीडियो सॉन्ग के शूटिंग की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन हम यह भी ध्यान में रखे थे कि आगामी जनवरी माह में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है तो हम उसके पहले ही गाने की शूटिंग और बाकी काम पूरा कर लेना चाहते थे , इसी को लेकर जब रवि किशन से चर्चा की गई तो वे सहर्ष समय देने के लिए तैयार हो गए।

Scroll to Top