ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रूस 2027 तक बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन

(मानवीय सोच) : रूस अब अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाकर स्पेस में अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के दबदबे को चुनौती देगा. मॉस्को में इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है, इसका एक हिस्सा भी तैयार कर लिया गया है, जिसे 2027 तक शुरू कर दिया जाएगा. रूस के राष्ट्रपति व्लादमिरि पुतिन ने स्पेस इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक में इस बात का ऐलान किया. खास बात ये है कि लूना-25 फेल होने के बावजूद रूस ने मून मिशनों को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है.

रूस ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से हटने का ऐलान किया था. रूसी स्पेस एजेंसी की ओर से घोषणा की गई थी आईएसएस में रूस सिर्फ 2028 तक भागीदारी रखेगा. आईएसएस को अमेरिकन स्पेस एजेंसी NASA, यूरोपीयन स्पेस एजेंसी, रशियन स्पेस एजेंसी समेत 15 देशों ने मिलकर बनाया था. अब पुतिन ने रूस के अपने स्पेस स्टेशन का ऐलान कर इसकी पुष्टि कर दी है. यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका इसलिए है, क्योंकि चीन पहले ही अपना स्पेस स्टेशन बना चुका है, अब रूस भी इस कतार में है.

Scroll to Top