(मानवीय सोच) : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने 51000 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51000 लोगों से जुड़े थे और सब को भर्ती के लिए नियुक्ती पत्र दिया है. सरकारी नौकरी के ये नियुक्ती पत्र शनिवार 28 अक्टूबर, 2023 यानी कि आज रोजगार मेला के तहत दिया गया. पीएम मोदी ने इस मौके पर नियुक्ती पाने वाले युवाओं को संबोधित भी किया. ये रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया गया था.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा – “विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित ‘रोजगार मेला’ हमारे युवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है. हमारी सरकार युवा के भविष्य को ध्यान में रखकर मिशन मोड में काम कर रही है. हम न केवल रोजगार प्रदान कर रहे हैं बल्कि पूरे प्रक्रिया को पारदर्शी बना रहे हैं. इससे लोगों के भर्ती प्रक्रिया में विश्वास बढ़ गया है. हमने न केवल भर्ती प्रक्रिया को संरेखित किया है बल्कि कुछ परीक्षाओं को पुनर्गठित भी किया है. कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती में काल समय को आधा कम कर दिया गया है
