मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनावों में अभी तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी दंगल चल रहा है. इस बीच अभी तक प्रदेश में अन्य छोटी पार्टियां काफी कमजोर और शांत नजर आई हैं. हालांकि अब मध्यप्रदेश के इस दंगल में फिर से उन्होंने अपनी ताकत लगाना शुरू कर दिया है. पार्टी ने अब यूपी की सीमा से लगने वाले जिलों पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश में जल्द ही इन जिलों में रैलियां निकालने वाली है. इस दौरान पर जनसभाएं कर प्रदेश की जनता को साधने की कोशिश करेंगी.
मायावती ने चुनाव में जो रणनीति बनाई है उसमें उन्होंने यूपी से सटे जिले शामिल किए हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड और विंध्य वह इलाका है, जो यूपी की सीमा से जुड़ा हुआ है. बसपा यहां पहले से मजबूत मानी जाती है. क्योंकि यहां दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. इस क्षेत्र में बसपा और सपा का वोट बैंक है. यहां अब ये दोनों ही अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हुए हैं
