लखनऊ : (मानवीय सोच) अखिलेश यादव की अगुवाई में आज (30 अक्टूबर) समाजवादी पार्टी की तरफ से ‘PDA साइकिल यात्रा’ निकाली गई. लेकिन इस साइकिल यात्रा के दौरान पार्टी के एक नेता की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी सपा नेता ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया
मृतक सपा नेता का नाम रवि भूषण राजन यादव है. वो सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे. इससे पहले केकेसी के पूर्व छात्र अध्यक्ष भी रहे हैं रवि भूषण की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है. साइकिल यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें मेदांता में भर्ती कराया था. मगर इलाज के दौरान राजन का निधन हो गया
