(मानवीय सोच) : कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी नेताओं समेत इंडिया गठबंधन में शामिल कई अन्य दलों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पवन खेड़ा ने कहा है कि उन्हें Apple से अलर्ट मैसेज मिला है, “स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं.” इन आरोपों के बाद सियासत गरमाई हुई है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले पर सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता की तरफ से मिले ई-मेल की एक कॉपी दिखाई. इसमें कहा गया है कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं
