उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) तमाम इलाकों से कुत्ते को लेकर होने वाले विवाद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं तो वहीं इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर हुए विवाद में थप्पड़ तक चल गए हैं. यह मामला नोएडा से सामने आया है. इस बार खबर रिटायर्ड आईएएस और दंपति के बीच मारपीट को लेकर सामने आई है.
Here it is again; #noida and the dog issue.
You can see clearly, that the lady started to get physical, but the news headline says "A retired IAS officer slapped a girl in an elevator"pic.twitter.com/aBqGF6M0Mk
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) October 31, 2023
इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी से सामने आई है. जहां एक ओर पुलिस इस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है तो वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी सामने आ रही है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला से रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता कुछ कहते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला के साथ एक अन्य शख्स लिफ्ट में कुत्ते को ले जा रहा था
