गोरखपुर : (मानवीय सोच) एक शख्स की बाइक तीन साल पहले चोरी हो गई थी. वो पुलिस थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आरोप है कि पुलिस ने केस तक नहीं दर्ज किया इस बीच शख्स की चोरी हुई बाइक का चालान कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो वो फिर से थाने पहुंचा. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई अब वो CCTV कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान कर रही है दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है. जहां तीन साल तक चोर बाइक चोरी कर उससे फर्राटे भरता रहा. वहीं, पीड़ित का दावा है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने जांच व तलाश का आश्वासन दिया लेकिन केस नहीं दर्ज किया हाल ही में जब बाइक का चालान कटा तो पीड़ित ने फिर से पुलिस में शिकायत की.
