लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर लखनऊ में आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर ध्यान देने और गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में गुटबाजी नहीं होना चाहिए।
सभी को मिलकर चुनाव के लिए जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक व अधिकार की बात करें। सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के साथ ही 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन किया गया।
