ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक बनीं सौम्या माथुर

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण का तबादला हो गया है। उनकी जगह रेलवे बोर्ड ने अपर सदस्य (वित्त) सौम्या माथुर काे पूर्वोत्तर रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया है। वह पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक हैं, 1952 में गठन के बाद अब तक किसी महिला अधिकारी को महाप्रबंधक नहीं बनाया गया था। वह बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे 14 अप्रैल, 1952 को अस्तित्व में आया था। अवध तिरहुत रेलवे, असम रेलवे और पुरानी बीबी एंड सीआई. रेलवे के फतेहगढ़ जिले को मिलाकर इसका गठन किया गया। प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था। 15 जनवरी 1958 को उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे का गठन किया गया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर बन गया। वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे में तीन मंडल हैं, जिनके मुख्यालय वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर है।
Scroll to Top