नई दिल्ली : (मानवीय सोच) जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है. इन संपत्तियों में लंदन, दुबई और भारत के अलग-अलग राज्यों में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल सहित कंपनियों और लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड 17 आवासीय फ्लैट, बंगले और कामर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट, 2002 के तहत कम से कम 538 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. नरेश गोयल के अलावा कुछ संपत्तियां जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड हैं.
