लखनऊ : (मानवीय सोच) वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज के सांसद एवं केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन करके यह घोषणा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी और विश्व में सबसे लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज़ाद भारत में बनायी गयी नयी लोकसभा में “प्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को भारत के संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है,
इस नशा मुक्त हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए 18 वर्ष के ऊपर आयु की महिलाएं रजिस्ट्रेशन लिंक www.abhiyankaushalka.org पर 01 नवंबर से 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी धर्म और समाज के लोग 8055338897 नंबर पर मिस्ड कॉल कर समर्थन करने की अपील करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा उक्त वेबसाइट लिंक और मिस्ड कॉल नंबर जारी करने के साथ साथ टोल फ्री न. 1800 203 1220 जो सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक चालू रहेगा।
