वाराणसी : (मानवीय सोच) आईआईटी बीएचयू में बुधवार की आधी रात बाद बुलेट सवार तीन युवकों ने बंदूक दिखाकर एक छात्रा के कपड़े उतरवाए। उन्होंने छात्रा को किस किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद युवक हैदराबाद गेट के रास्ते बाहर निकल गए। घटना की जानकारी होने के बाद से आईआईटी के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। गुरुवार सुबह सड़क पर उतरकर छात्रों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पहले हॉस्टल के पास सड़क जाम किया। फिर निदेशक कार्यालय का घेराव किया और शाम को जिमखाना खेल मैदान में पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि आईआईटी बीएचयू प्रशासन कैंपस में रात में बैरीकेडिंग लगवाए। साथ ही कई जगहों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जहां कैमरे तुरंत लगवाई जाए, जिससे कि इस तरह की घटना पर अंकुश लगाई जा सके। चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाएंगी तब तक उठने वाले नहीं है।
