ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीतारमण ने श्रीलंका के जाफना शहर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर का किया दौरा

कोलंबो : (मानवीय सोच) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को श्रीलंका के जाफना शहर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर का दौरा किया। वह श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वित्त मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्रीमती निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान जाफना में नल्लूर कंडास्वामी कोविल का दौरा किया।’’ 

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले में स्थित नल्लूर कंडास्वामी कोविल या नल्लूर मुरुगन कोविल सर्वाधिक प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर श्रीलंकाई तमिलों के लिए महत्वपूर्ण है और सांस्कृतिक स्मृति के रूप में इसी नाम से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई मंदिर बनाए गए हैं।

 इसमें ईष्टदेव के रूप में भगवान मुरुगा यानी भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा होती है। नल्लूर देवी की मूर्ति 10वीं शताब्दी में चोल रानी सेम्बियान महादेवी ने मंदिर को उपहार में दी थी। सीतारमण बृहस्पतिवार को त्रिंकोमाली में प्रमुख हिंदू मंदिर गई थीं।

Scroll to Top