अलीगढ़ : (मानवीय सोच) मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हॉल में जेल से छूटकर आए पूर्व छात्र शोएब ने अपने दूसरे साथियों के साथ कैंपस में देर रात अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की. इसकी वजह से एक छात्र को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली लगने से घायल हुए छात्र को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. कैंपस में हुई फायरिंग से छात्रों और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन में हड़कंप मचा गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ओर एएमयू इंतजामिया मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू किया.
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हाल में देर रात हुई इस घटना में मुरादाबाद जिले के जेथवाड़ा गांव के निवासी छात्र मोहम्मद रेहान के पैर में गोली लगी है. छात्र गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया. अन्य छात्रों ने घायल छात्र को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है. वहीं गोली लगने से घायल छात्र मोहम्मद रेहान का कहना है कि वह देर रात एएमयू के एसएस नॉर्थ हाल से डाइनिंग के लिए जा रहा था.
