आगरा : (मानवीय सोच) लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव की आज सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी बेटी को स्टेशन छोड़ने के लिए गए थे। बताया गया है कि अचानक उनका पैर फिसला और वे ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव का क्लीनिक आरबीएस कॉलेज के सामने हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भी उनकी ओपीडी चलती है। बताया गया है कि आज सुबह वे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए राजा की मंड़ी रेलवे स्टेशन गए थे। यहां पर उनका पैर किसी चीज में उलझ गया और वे फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जब तक वे संभलते तब तक ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।
