कनाडा : (मानवीय सोच) खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के मामले में नया खुलासा हुआ है. कनाडा ने इस हत्याकांड के पीछे भारत की एजेंसियों का हाथ बताया था. जिसको लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनकी जांच एजेंसियां मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
जल्द ही सच सामने आएगा. इस आरोप पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. अब इस मामले को लेकर चौंकाना वाला खुलासा हुआ है. जिसमें कहा गया है कि निज्जर हत्याकांड में भारत का नाम दबाव बनाकर डलवाया गया था. इस बात को कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है.
खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत ने एक बार फिर से कनाडा को करारा जवाब दिया है. कनाडा में भारत के उच्यायुक्त संजय कुमार वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया में जून में सिख अलगाववादी नेता निज्जर की हत्या मामले की जांच कर रही कनाडा पुलिस को एक उच्च कनाडाई अधिकारी के बयानों के चलते सार्वजनिक नुकसान पहुंचा है.
