उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) रायबरेली से एक 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. खराब हालत में पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया. इस घटना को अंजाम 55 साल के पीर दीन नाम के शख्स ने दिया. अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई हैं
बताया जा रहा है कि आरोपी बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ खेत में ले गया था. जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया मासूम चीखती, चिल्लाती रही लेकिन वहसी दरिंदे को उस पर दया नहीं आई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया बच्ची रोती बिलखती लहूलुहान हालत में अपने घर लौटी और परिजनों को आपबीती बताई
