फिरोजाबाद : (मानवीय सोच) रेल प्रशासन ने दीपावली व छठ पूजा पर्वों को देखते हुए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने भगत कोठी से दानापुर रेलवे स्टेशन के मध्य 04811/04812 विशेष ट्रेन को मंगलवार से शुरू किया है। यह विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह टूंडला पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन के चलते से क्षेत्रीय लोगों का खासा लाभ मिलेगा। यह त्योहार विशेष ट्रेन आठ नंवबर को भगत कोठी राजस्थान से शाम 5.20 बजे चलेगी, जो जोधपुर, गोटन, मेड़तारोड, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा जंक्शन, जयंपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट होते हुए नौ नवंबर की सुबह 4.05 बजे टूंडला पहुंचेगी।
