अलीगढ़ : (मानवीय सोच) हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव नगर निगम के भाजपा पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर पास हुआ है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन ही प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान करेगा। अलीगढ़ नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। इसी बीच भाजपा के पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पास हो गया। अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, तब शाासन ही उसको अनुमति प्रदान करेगा।
ये पहला मौका नहीं, जब हरिगढ़ की आवाज बुलंद हुई है। अब से पहले 21 अगस्त को कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने भी यही संदेश दिया था। कहा था कि लोकसभा की यूपी की सभी सीट फिर से जीता कर कल्याण सिंह का सपना साकार करने का संकल्प लेना होगा। यही हरिगढ़ की धरती से संकल्प लेकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि होगी।
