छत्तीसगढ़ : (मानवीय सोच) देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. आज (7 नवंबर) को मिजोरम और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो चुकी है. इसी बीच मिजोरम के सीएम जोरमथांगा वोट डालने के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन सीएम अपना वोट नहीं डाल पाए.
बताया जा रहा है कि सीएम जब मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे तो ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. जब ईवीएम की खराबी सही नहीं हुई तो सीएम जोरमथांगा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए.सीएम जोरमथांगा ने कहा कि “मशीन काम नहीं कर रही थी. इसलिए वोट नहीं पड़ सका. इसलिए अधिकारियों को कहा कि अब पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करने के लिए दोबारा मतदेय स्थल पर आऊंगा.
