गोरखपुर : (मानवीय सोच) जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दिवाली मनाएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के आगमन की सूचना पर लोग अपने घरों को सजाने संवारने में जुटे हैं।
वनटांगिया गांव में योगी आदित्यनाथ वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।
