लखनऊ : (मानवीय सोच) दीपावली पर्व पर राजधानी लखनऊ में पटाखा बाजार सज गए हैं। ऐशबाग, आईटी मार्केट, दुबग्गा, आलमबाग, तेलीबाग, सरोजिनी नगर, समेत कई जगहों पर पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस की ओर से लाइसेंस जारी किए गए है। वहीं दीवाली को लेकर अब खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है। इस बार मार्केट में इको फ्रेंडली पटाखों की धूम दिख रही है। दरअसल, सरकार की ओर से कम प्रदूषण वाले पटाखों की बिक्री को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। ऐसे में इस बार ज्यादातर ग्रीन पटाखों की भरमार है।
व्यापारियों ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखों में रॉकेट, अनार और फुलझड़ियां लोगों खूब पंसद कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार मार्केट में सायरन टार्च, मेहताब, ट्राई कलर, विजलिंग रॉकेट, विजलिंग चक्र, जुगनु प्लस, स्पाइडर व्हील उपलब्ध है। वहीं बच्चों के लिए मैजिक पॉप, बटरफ्लाई, किटकैट अनार जैसे कई पटाखे मार्केट में नए आए है। उन्होंने बताया कि ये सब पटाखे कम प्रदूषण करने वाले ईको फ्रेंडली पटाखे है। चाइनीज पटाखे इस बार मार्केट में नहीं आया है।
