उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीपावली की दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली की दोपहर लोग यहां खरीदारी को पहुंचे थे। इसी दौरान किसी प्रकार से पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री को साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे।
