ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आजम खां के स्कूल की बड़ी अपडेट : 28 विद्यालयों में होगा आरपीएस की छात्राओं का प्रवेश

रामपुर : (मानवीय सोच) सपा नेता आजम खां का रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) गर्ल्स विंग बंद होने के बाद अब छात्राओं को दूसरे स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शहर के 28 स्कूलों का चयन करके सूची अभिभावकों को दी है। अभिभावक इन स्कूलों में छात्राओं को प्रवेश दिला सकते हैं। एडमिशन की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की निगरानी में होगी। ऐसे में छात्राओं को कोई परेशानी नहीं आएगी।

विभाग ने अभिभावकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम भी खोल दिया है। शिक्षा विभाग की जमीन पर जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित तोपखाना रोड स्थित रामपुर पब्लिक स्कूल का भवन छिन चुका है। शुक्रवार को इस स्कूल के भवन को खाली कराकर प्रशासन ने सील कर दिया। शासन के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्राओं को दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Scroll to Top