अलीगढ़ : (मानवीय सोच) मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्र संगठन का आतंकी नेटवर्क सामने आया है. यूपी पुलिस का दावा है कि स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय (SAMU) की मीटिंग में देश विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा था. आरोप है कि SAMU की मीटिंग में एक दूसरे से संदिग्ध आतंकी जुड़े हुए थे और इसी के जरिए ISIS में भर्ती कराई जा रही थी. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान राकिब इनाम, नवेद सिद्दकी, मोहम्मद नोमान और मोहम्मद नाजिम के रूप में हुई हैं. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन SAMU (स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी ) से जुड़े हुए हैं. खबरों के मुताबिक, आरोपी देश में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे. हालांकि यूपी ATS ने छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और इनसे पूछताछ कर रही है.
