ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# देवबंद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की अहम बैठक , मुस्लिम समाज में सुधार पर मंथन

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  जमीयत उलेमा-ए-हिंद की एक अहम बैठक सोमवार को सहारनपुर के देवबंद में होने वाली है. बैठक में मुस्लिम समाज में सुधार, मुसलमानों के लिए शिक्षा में सुधार और सांप्रदायिक संबंधित मामलों पर चर्चा होगी. जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक प्रवक्ता मौलाना काब रशीदी ने बताया कि मीटिंग देवबंद के मदनी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी. इस अहम बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में एक्टिव जमीयत की विभिन्न इकाइयां हिस्सा लेंगी. मीटिंग में कमोबेश 1700 प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है.

मौलाना काब रशीदी ने यह भी बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी बैठक में शामिल होंगे. अलग-अलग जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों को वह संबोधित करेंगे. मीटिंग की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष खुद मौलाना अशद रशीदी करेंगे. बैठक का एजेंडा मुख्य रूप से मुस्लिम समाज में सुधार के लिए एक आंदोलन शुरू करने, सांप्रदायिकता से निपटने और देश के सभी वर्गों के बीच सामाजिक एकता, प्रेम और विश्वास को बढ़ावा देने पर जोर देगा.

Scroll to Top