मथुरा : (मानवीय सोच) दिवाली के मौके पर मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित पटाखा बाजार में लगी भीषण आग को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि दीवाली की दोपहर में अस्थाई पटाखा बाजार में लगी भीषण आग में तमाम लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मथुरा अग्निकांड मामले में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि मथुरा में पटाखे की दुकान में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने आगे कहा है कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ ये भी कहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया है.
