ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वस्थ रहने के लिए सर्दी में करें ये उपाय

अक्सर गलत खानपान और रहन-सहन से  बॉडी की  क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में शरीर में बनने वाले टॉक्सिन्स को दूर करने के लिए बॉडी का डिटॉक्स जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको घर पर मौजूद ऐसे ही कुछ तरीके बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप भी शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन्स को बाहर कर सकते हैं।

जीरे का पानी

जीरे का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरा होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स कंट्रोल में रहते हैं। इसकी मदद से वेट लॉस भी हो सकता है।

नींबू पानी

नींबू पानी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए एक बढ़िया ड्रिंक है। इसमें काली मिर्च का पाउडर और काला नमक मिलाकर पीने से इसका असर और स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे पिएंगे तो पाचन तंत्र तो स्वस्थ रहेगा ही, साथ ही मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ेगा।

आंवला जूस

भले ही ये पीने में स्वादिष्ट न लगे, लेकिन इसके फायदे जानकर आप इसे पीने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ये आपके लिवर, बालों, स्किन और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है।

पूरी नींद लें

बॉडी के डिटॉक्‍स सिस्‍टम को दुरुस्त बनाना चाहते हैं, तो 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। गहरी और लंबी नींद लेने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को क्‍लीन करने में मदद मिलती है। नींद की कमी से स्ट्रेस, डायबिटीज, हाई बीपी जैसी समस्याएं भी शरीर में डेरा डाल सकती हैं।

खूब पिएं पानी

रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिएंगे तो नेचुरल तरीके से शरीर में जमा हुई टॉक्सिन्स जैसे यूरिया, कार्बन डाईऑक्‍साइड आदि से छुटकारा मिलेगा। इससे बॉडी तो डिटॉक्‍स होगी ही, साथ ही शरीर भी हेल्‍दी रहेगा।

Scroll to Top