ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक में बीजेपी नेता अपनी गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग

कर्नाटक में एक कारसेवक की गिरफ्तारी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थम नहीं रहा है। इसके विरोध में बीजेपी ने प्रदेशभर में ‘मैं कारसेवक हूं, मुझे गिरफ्तार करो’ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत बीजेपी नेता अपनी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया।

वहीं, अब बीजेपी नेता आर अशोक ने भी अपनी गिरफ्तारी ने मांग की है। अशोक ने कहा कि मैं भी एक कारसेवक हूं, आप चाहें तो मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, आप एक गरीब ऑटो चालक को गिरफ्तार कर रहे हैं।

सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले, मैं कारसेवक हूं, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कारसेवक हैं, पीसी मोहन कारसेवक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कारसेवक हैं… कितने लोगों को गिरफ्तार कर सकते हैं? कर्नाटक की सभी जेलें खोलें। भगवान राम के लाखों भक्त विरोध करने के लिए तैयार हैं।

जेडीएस ने भी किया विरोध

बीजेपी की सहयोगाी पार्टी जेडीएस ने भी इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रस पर हमला बोला है। राज्य के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बेशर्मी से पुलिस द्वारा किए गए इस कृत्य का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस नेता यह कहकर डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कर्नाटक में गोधरा जैसे दंगे होंगे। राज्य सरकार श्रीकांत पुजारी के मुद्दे को उछालने और विकास के वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। यह शर्मनाक है कि सरकार कर्नाटक में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी पर विवाद

राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 31 साल पहले दर्ज मामले में कारसेवक श्रीकांत पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी ने पुजारी को तत्काल रिहा करने की मांग की है। साथ ही बीजेपी ने इसके लिए राज्य सरकार को 48 घंटे की समय सीमा भी दी है।

 

Scroll to Top