ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस दिन रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की अनाउंसमेंट से ही फैंस रिलीज की राह देख रहे हैं। लंबे सस्पेंस के बाद आखिरकार अब अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज के लिए अक्षय कुमार ने 2024 का बेहद खास दिन चुना है। जिसे जानकर फैंस के चेहरे खिल उठेंगे।
खास है रिलीज डेट
अक्षय कुमार अपनी ज्यादातर फिल्में फेस्टिवल के आसपास रिलीज करते हैं। ताकि हॉलीडे का फायदा फिल्म के बिजनेस को मिल सके। अब ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए भी एक्टर ने बड़ा फेस्टिवल चुना है।
कब रिलीज होगी फिल्म 
अक्षय कुमार ने 10 जनवरी को सोशल मीडिया पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का लुक शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज को अब बस तीन महीने बचे हैं। इसके साथ एक्टर साफ किया कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद पर रिलीज हो रही है यानी फिल्म 10 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
होश उड़ाने वाला होगा एक्शन
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। वहीं, फिल्म को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मस्ती के साथ फुल ऑन एक्शन देखने को मिलेगा।
फिल्म में शामिल हैं ये हसीनाएं
‘बड़े मियां छोटे मियां’ के कई स्टंट सीन्स को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें, तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने हैं।
Scroll to Top