ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश है और 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्यधिक परिवर्तन हुआ है। सिंह ने चीन सरकार नियंत्रित ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रकाशित हाल के लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा और इसकी बढ़ती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है।
चीन के बदलते रवैये की पुष्टि
ग्लोबल टाइम्स में छपा लेख भारत के बारे में चीन के बदलते रवैये की पुष्टि है। लंदन में इंडिया हाऊस में स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्‍वीकार कर रही है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को भी शत्रु के रूप में नहीं देखता, लेकिन विश्‍व जानता है कि भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों और पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स को चीन का सरकारी अखबार माना जाता है।
नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश है और 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत साल 2075 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
Scroll to Top