ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं, झटके जम्मू में भी महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान पाया गया है। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए थे।

इतनी रही तीव्रता

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में इसका केंद्र था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 201 किमी की गहराई पर था।

पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप

भूकंप के झटके पाकिस्तान के भी कई शहरों में महसूस किए गए हैं। लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में धरती हिली है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने एक्स पर पोस्ट किया, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था।

भूकंप दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आया। पिछले साल अक्टूबर के बाद से अफगानिस्तान दो बार 6 और उससे अधिक तीव्रता के भूकंपों से दहल चुका है।

लोगों में फैली दहशत

भूकंप के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने घर का सामान हिलने तक की सूचना दी। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वो घरों से बाहर आ गए।

Scroll to Top