ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए है अहम

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक पत्र लिखा है। ठाकरे ने पत्र में 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर में आरती में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। उद्धव ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए अहम है, इसलिए इसके लिए हम कालाराम मंदिर में आरती कर रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये निमंत्रण ऐसे समय में भेजा है, जब राष्ट्रपति को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का न्योता मिला है। अब देखना ये होगा कि राष्ट्रपति कहां जाती हैं।

गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे उद्धव

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण मेरे पिता का भी सपना था। उन्होंने कहा कि आज मंदिर का निर्माण हो रहा है यह खुशी का क्षण है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए शंकराचार्य से विचार-विमर्श करना चाहिए था। उद्धव ने इसी के साथ कहा कि 22 जनवरी को वो बाद में गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे।

 

Scroll to Top