ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आइरा खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई सितारे

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान की वेडिंग रिसेप्शन फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी। 10 जनवरी को उदयपुर में शादी कर आइरा ऑफिशियली मिसेज नूपुर शिखरे बन गईं। वहीं, 13 जनवरी को मुंबई के एनएमसीसी में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। यह पार्टी शाह रुख, सलमान, सहित बी टाउन की तमाम हस्तियों से सजी रही। इन सबके बीच जया बच्चन ने भी एंट्री मारी। एक बार फिर पैपराजी पर गुस्सा करने को लेकर वह चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर छाया आइरा-नूपुर वेडिंग रिसेप्शन

आइरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की। यहां तक कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई और हाई प्रोफाइल हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर ओर आमिर खान की बेटी के ग्रैंड रिसेप्शन की फोटोज और वीडियो छाई हुई है। इनमें से एक वीडियो जया बच्चन का भी है। आइरा-नूपुर के वेडिंग में जया बच्चन ने पैपराजी की क्लास लगा दी।

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन

जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और सोनाली बेंद्रे के साथ पार्टी में पहुंचीं। रॉयल ब्लू कुर्ता-पयजामा सूट सेट में तैयार होकर पहुंचीं जया कैमरे के सामने पोज दे ही रही थीं कि पैपराजी ने कहा कि तीनों कैमरे की तरफ देखकर पोज दें। ये सुनते ही जया भड़क गईं। उन्होंने बोला ‘क्या आप इधर एंगल हमको सिखा रहे हैं।’ दिग्गज एक्ट्रेस का ये बिहेवियर एक बार फिर फैंस की नजरों में आ गया है। लोगों ने एक बार फिर उन्हें इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन को पैपराजी पर गुस्सा करते देखा गया है। इसके पहले कुछ पब्लिक इवेंट्स में भी उन्हें पैपराजी की बातों पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया था।

इन सितारों ने भी की शिरकत

आइरा खान-नूपुर शिखरे के रिसेप्शन में कटरीना कैफ, धर्मेंद्र, रेखा, हेमा मालिनी, कंगना रनोट, बाबिल खान, नागा चैतन्य, अनिल कपूर, जूही चावला, ईशा देओल सहित कई सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगाए।

Scroll to Top